logo

रांची : राजधानी में जहां भारत जोड़ा पदयात्रा हो, वहांं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रहने का निर्देश

abha.jpg

रांची:
 राजधानी के रातू रोड़ (Ratu Road) प्रखंड कांग्रेस कमिटी (Block Congress Committee) की बैठक गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष संतोष सिंह (Santosh Singh) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में रातू रोड प्रखंड प्रभारी व प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सह प्रवक्ता आभा सिन्हा उपस्थित हुई। बैठक में मुख्य रूप से भारत जोड़ो पदयात्रा, प्रखंड कार्यकारिणी कमिटी का गठन, मंडल कमिटी, वार्ड, बूथ कमिटी एवं डिजिटल सदस्यता अभियान पर विशेष रूप से जोर डाला गया। 


पदयात्रा में सबों को होना होगा शामिल
बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सह प्रवक्ता आभा सिन्हा ने भारत जोड़ो यात्रा पर जोर देते हुए कहा कि राजधानी में जहां कहीं भी पदयात्रा आयोजन होगा उसमें सबों को शामिल होना है। वार्ड अध्यक्षों से आग्रह किया तथा कहा कि  संगठन की मजबूती के लिए सर्वप्रथम अपनी कमिटी गठन कर जल्द से जल्द मुहल्ला, बूथ कमिटी बनायें। 


ये लोग रहे शामिल
बैठक में उदय प्रताप मुन्ना, करीम बांडो, जीतू साहू, राजीव पांडेय, प्रकाश सोनी, किरण उरांव, संध्या उरांव, झरीआ खलखो, सलाम, कार्तिक, अमरेन्द्र चौधरी, वार्ड अध्यक्ष गामा लोहार, जय प्रकाश वर्मा, जितेनद्र साहु, अमित कुमार चौधरी आदि शामिल थे।